Search

धनबाद: चिरकुण्डा के लोयला स्कूल में लोयला डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

मणिपुर में शांति बहाली की प्रार्थना के लिए रखा गया एक मिनट का मौन
Maithon : चिरकुंडा क्षेत्र के तालडांगा स्थित लोयला स्कूल में शुक्रवार 28 जुलाई को लोयला डे धूमधाम से मनाया गया. समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने लोयला के संस्थापक इग्नाटियस लोयला की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बच्चों ने लोयला के संस्थापक इग्नाटियस लोयला की जीवनी पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया. इसलके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यकक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी. पूर्व विधायक चटर्जी ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे विश्व मे मनाया जा रहा है. कहा कि कैसे इग्नाटियस लोयला संत बने और शिक्षा के प्रचार प्रसार में अपनी जीवन लगा दी. स्कूल के प्रिंसिपल जोनी पी दिवासिया ने कहा कि देश अभी विकट परिस्थिति से गुजर रहा है. मणिपुर में लोग हिंसा को उतारू हो गए है. वहां शांति बहाल हो इसके लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोयला स्कूल तालडांगा के सचिव अमातुष कुजूर, शिक्षक, कर्मी व विद्यार्थी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-gomo-rpf-engaged-in-search-of-stone-pelter-on-rajdhani-express/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर मारने वाले की खोज में जुटी गोमो आरपीएफ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp