Search

 
 
 

धनबाद: अमूल दूध के दाम में बार बार बढ़ोतरी से ग्राहक परेशान

 
  Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) महंगाई के कारण पहले से ही परेशान आम जनता को एक बार फिर से झटका लगा है. अमूल डेयरी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है. नई कीमतें 17 अगस्‍त से लागू हो चुकी है. प्रतिलीटर अमूल दूध की कीमत पर  ₹2 बढ़ गई है. दूध के लिए अब जिले के लोगों को अपनी जेब अतिरिक्त ढीली करनी पड़ेगी. इधर मूल्य में वृद्धि के कारण लोग अन्य ब्रांड की ओर रुख करने लगे हैं.

  2 वर्षों में 5 से 10 % तक की बढ़ोतरी

विगत 2 वर्षों में दूध की कीमतों में 5 से 10 % तक की बढ़ोतरी हुई है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में अमूल ने प्रतिलीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की थी. उसके बाद 1 जुलाई 2021 में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी की थी. अब एक बार फिर से 17 अगस्त 2022 को 2 रुपये की बढ़ोतरी कर उपभोक्ताओं को सकते में डाल दिया है.

 कुछ ही लोग बढ़ते मूल्य के बावजूद खरीद रहे अमूल

बातचीत में अमूल दूध विक्रेता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों ने अपना रुख अन्य कंपनी की ओर कर लिया है. बस कुछ ही ग्राहक बढ़ते मूल्य के बावजूद अमूल खरीदना पसंद कर रहे हैं. दूध विक्रेता मुकेश कुमार ने बताया कि काफी ऐसे ग्राहक हैं, जो अन्य कंपनियां की दूध खरीद रहे है. ओर वे बताते हैं पिछले कई दिनों से बढ़ी कीमतों के बाद अमूल की बिक्री में कमी देखी जा रही है.

   बढ़ते मूल्य से खपत भी हुई कम

दूध की खरीदारी करने आये ग्राहक गोपाल ने बताया कि पिछले 2 साल में दूध कंपनियों ने अपने मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि की है. आज खाद्य पदार्थों के अलावा दूध के भी दाम आसमान छूने लगे है. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 1500 दूध की खपत उनके घर पर होती थी लेकिन अब बढ़ती कीमतों ने उन्हें 1000ml दूध पर ही रुकने को मजबूर कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही