Search

 
 
 

धनबाद:  डिगवाडीह के सहारा इंडिया बैंक में ग्राहकों ने किया हंगामा

 
jharia : झरिया (Jharia) डिगवाडीह 10 नंबर स्थित सहारा इंडिया बैंक में बुधवार 5 अप्रैल को दोपहर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि सहारा इंडिया में जिन ग्राहकों के पैसे जमा हैं, उसे वापस पाने के लिए एक फॉर्म भरा जा रहा था. जमा पैसे वापस भुगतान की सूचना पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई. फॉर्म भरने के लिए भारी संख्या में ग्राहक डिगवाडीह 10 नंबर स्थित ब्रांच पहुंचे और फॉर्म भरने में जुट गए.

    फॉर्म भरने के लिए अवैध वसूली पर बिफरे लोग

तभी ग्राहकों ने आरोप लगाया कि फॉर्म भरने के नाम पर सहारा इंडिया बैंक के एजेंट की ओर से 300 रुपये की अवैध मांग की जा रही है. कुछ लोगों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया. मामला बिगड़ता देख एजेंट वहां से भाग निकले. स्थानीय पुलिस को सूचना मिली. पुलिस कर्मियों के बैंक पहुंचने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ. हालांकि किसी भी ग्राहक ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही