Search

 
 
 

धनबाद : सीवीओ ने बीसीसीएल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

 
Dhanbad : बीसीसीएल मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता अभियान को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कोल इंडिया के सीवीओ बर्जेश कुमार त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद थे. सीवीओ व बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता ने मुख्यालय के कार्मिक अधिकारियों समेत सभी क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया. सीवीओ ने कहा कि कार्मिक विभाग किसी भी संस्थान की रीढ़ होता है. सभी कर्मियों और अधिकारियों को मिलजुल काम करना चाहिए. कहा कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है. उन्होंने विजलेंस विद यू, विजलेंस बाई यू, विजलेंस फॉर यू, आलवेज का संदेश दिया. मौके पर निदेशक कार्मिक, मानव संसाधन विभाग के जीएम जीएम सतर्कता सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र भूषण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-huge-quantity-of-weapons-and-bullets-including-ak-47-recovered-from-the-hideout-of-the-shooters-in-shankar-rawani-murder-case/">बोकारो

: शंकर रवानी हत्याकांड में शूटरों के ठिकाने से एके-47 समेत भारी मात्रा में हथियार व गोलियां बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही