Search

 
 
 

धनबाद : महुदा से लापता दोनों बच्चों को सीडब्ल्यूसी ने परिजनों को सौंपा

 
Mahuda : बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), बोकारो ने महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती से लापता दो बच्चों को बरामद कर मंगलवार को उनके माता-पिता को सौंप दिया है. बस्ती निवासी ताज मोहम्मद अंसारी का 13 वर्षीय पुत्र व अब्दुल रऊफ अंसारी 11 वर्षीय पुत्र सोमवार को घर से लापता हो गए थे. सीडब्ल्यूसी), बोकारो के अध्यक्ष शंकर रवानी ने बताया कि दोनों बच्चे सोमवार की शाम साइकिल से महुदा रेलवे कॉलोनी स्थित चिल्ड्रन पार्क खेलने के लिए गए थे.  इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए दोनों महुदा रेलवे स्टेशन चले गए, जहां एक यात्री ट्रेन खड़ी थी. बारिश से बचने के ख्याल से वे ट्रेन की बोगी में चढ़ गए. तभी ट्रेन खुल गयी. बच्चों को गाड़ी से उतरने का मौका नहीं मिला. ट्रेन जब भोजूडीह रेलवे स्टेशन पर रुकी तो दोनों उतर गए और टिकट बुकिंग काउंटर के पास डरे-सहमे घूम रहे थे.  आरपीएफ जवानों ने दोनों को पकड़कर मंगलवार को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया. रवानी ने बताया कि दोनों बच्चो को बाउंड भरवाकर कर उनके माता पिता को सौंप दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-launched-encroachment-removal-campaign-12-street-vendors-removed/">धनबाद

: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 12 ठेलेवाले हटाए गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही