Search

 
 
 

धनबाद : साइबर अपराधियों ने दो लोगों से की 74 हजार की ठगी

 
Dhanbad : साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड और बीमा के नाम पर दो लोगों से 74 हजार रुपए की ठगी की है. दोनों मामलों की शिकायत बुधवार को धनबाद साइबर थाना पहुंची. जामाडोबा निवासी पप्पू विश्वकर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल पर 26 जनवरी को फोन आया था. फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने की बात कही. उसकी बातों में आकर उन्होंने अपनी पर्सनल डिटेल बता दिए. बाद में पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपये की खरीदारी मुंबई में कर ली गई. वहीं, दूसरे मामले में बलियापुर निवासी रमेश चौबे ने बताया कि उन्हें बीमा के नाम पर फोन किया गया था, बातचीत करने के बाद उनके मोबाइल से 49 हजार रुपये की निकासी कर ली गई. साइबर पुलिस ने दोनों मामलों को संबंधित थाने में भेज दिया है, ताकि केस दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सके. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-girl-student-dies-under-suspicious-circumstances-in-madrasa-family-members-hold-the-headmaster-hostage-who-took-the-dead-body/">गिरिडीह

: मदरसा में छात्रा की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने शव लेकर गए प्रधानाध्यापक को बनाया बंधक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही