Search

 
 
 

धनबाद : साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ा लिए साठ हजार रुपए

 

निरसा निवासी रोशन लाल हुए ठगी के शिकार

Nirsa : साइबर अपराधियों ने निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी निवासी रोशनलाल सफाया को झांसा देकर उनके खाते से 60 हजार रुपए उड़ा लिए. भुक्तभोगी ने साइबर थाना धनबाद में इसकी शिकायत की है. साइबर थाने में दिए आवेदन में रोशनलाल सफाया ने कहा है कि 3 मई को 8789381775 नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया. कॉल करने वाले ने कहा कि आपके एक्सिस बैंक निरसा शाखा से एक लाख रुपए की म्यूचुअल फंड पॉलिसी बन कर तैयार है. अगले दिन पॉलिसी की फोटो कॉपी उनके वाट्सएप पर भेज दी जाएगी. 4 मई को उनके वाट्सएप नंबर पर पॉलिसी की कॉपी भी आ गई. इससे उन्हें विश्वास हो गया कि बैंक के किसी अधिकारी ने वाट्सएप मैसेज भेजा है. उसी नंबर से उन्हें दोबारा फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि अगर आप 30 हजार रुपए प्राइवेट कंपनी के म्यूचुअल फंड पॉलिसी जमा करेंगे, तो इंटरेसट अच्छा मिलेगा. इसके लिए उसने उनके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा. ओटीपी की जानकारी देते ही उनके खाते से तीस हजार रुपए निकल गए. उन्होंने एक्सिस बैंक की निरसा शाखा में जाकर स्टाफ आभिषेक कुमार को घटना की जानकारी दी, तब उसने बताया कि आप साइबर ठगी के शिकार हुए हैं. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/7-candidates-including-bjps-nishikant-dubey-filed-nomination-from-godda/">गोड्डा

से भाजपा के निशिकांत दुबे समेत 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही