Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में सरकारी योजना का झांसा देकर ढाई लाख की साइबर ठगी, शिकायत दर्ज़

 
किसान योजना के तहत पैसे का लालच देकर एप डाउनलोड कराया और चार किस्तों में उड़ा लिये पूरे रकम
Maithon : कुमारधबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी के युवक पंकज विश्वकर्मा से सरकारी योजना के तहत खाता में रूपये डालने का झांसा देकर प्रखंड कर्मी बन साइबर अपराधियों ने 2.37 लाख रूपये की ठगी कर ली. पीड़ित पंकज विश्वकर्मा ने साइबर सेल धनबाद और कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत कर साइबर अपराधियों पर कार्रवाई और रूपये दिलाने की गुहार लगाई है. साइबर अपराधियों ने चार किस्तों में दो अलग-अलग खातों से रूपये उड़ाये हैं. पीड़ित युवक पंकज विश्वकर्मा का शिवलीबाड़ी पुराना चेकपोस्ट के पास लौह सामग्री बनाने की दुकान है. व्यवसाय को बढ़ाने के लिये उसने बैंक से दो लाख रूपये पर्सनल लोन लिये थे. पूरी पूंजी गंवाने के बाद पंकज का रो रोकर बुरा हाल है. [caption id="attachment_763017" align="alignnone" width="193"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/PANKAJ-VISHWAKARMA-193x300.jpg"

alt="" width="193" height="300" /> साइबर ठगी के शिकार पीड़ित पंकज विश्वकर्मा[/caption] पंकज ने बताया कि 18 सितम्बर की शाम साढ़े चार बजे उनके मोबाइल पर फोन आया. कहा कि मैं ब्लॉक से बात कर रहा हूं. किसान योजना के तहत आपके एकाउंट में रूपये डालने हैं. एक एप देता हूं जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लो. उसके कहे अनुसार एप डाउनलोड करते ही उनके बैंक आफ इंडिया के चिरकुण्डा शाखा के एकाउंट से दो किस्तों में करीब दो लाख रूपये की निकासी कर ली गयी. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी. इसके बाद साइबर सेल धनबाद में एक लिखित शिकायत दी. इस बीच उनके बैंक आफ बड़ौदा के एकाउंट से दो किस्तों में 41 हजार पांच सौ रूपये निकाल लिये गये. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mahakumbh-of-athletics-competition-will-start-from-thursday-at-kalyan-kendra-sindri/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कल्याण केन्द्र सिंदरी में गुरुवार से होगा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के महाकुंभ का आगाज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही