Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : साइबर ठगों ने ठग लिये 31 हजार, पुलिस ने मामला दर्ज करने से किया इनकार

Advertisement
Advertisement

मोबाइल रिचार्ज करना महंगा पड़ा भूली ए ब्लॉक निवासी सद्दाम हुसैन को

Bhuli: भूली ए ब्लॉक निवासी सद्दाम हुसैन से साइबर ठगों ने कस्टमर केयर बनकर 31 हजार 600 रुपये की ठगी कर ली. सद्दाम के मुताबिक़ कुछ दिन पहले उसने "एयरटेल थैंक्स एप" से मोबाइल का रिचार्ज किया था. रिचार्ज सक्सेसफुल नहीं हुआ, लेकिन उसका पैसा कट गया. वह   दो तीन दिनों से लगातार कस्टमर केयर को फोन लगा रहा था और बात भी हुई थी. लेकिन शनिवार 1 जुलाई की सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया और खुद को कस्टमर केयर बताते हुए उसकी शिकायत दूर करने के लिए निर्देश दिया. उसके बताये गए निर्देश को वह स्टेप टू स्टेप फॉलो करता रहा. कॉल काटते ही उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसे पढ़कर उसके होश उड़ गए. उसके एकाउंट से 31 हजार 600 रुपये कट चुके थे. सद्दाम ने इस डर से उस कस्टमर केयर नंबर पर दोबारा फोन नहीं किया कि कहीं  और पैसे न कट जाए. सद्दाम इस मामले की शिकायत लेकर भूली ओपी गया. बैंक में मामला साइबर का बताते हुए उसे साइबर थाना जाने के लिए बोला गया. साइबर थाने में जाने पर भी उसे निराशा ही हाथ लगी. उसे कहा गया कि दो लाख से अधिक ठगी होने पर ही यहां मामला दर्ज होगा. इसलिए वह स्थानीय थाने में ही मामला दर्ज कराये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही