Search

 
 
 

धनबाद : साइबर ठगों ने छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग कर रहे छात्र के माता-पिता को लगाई 50 हजार की चपत

 

ठगों ने घर पर फोन कर कहा- रेप केस में फंस गया है बेटा, 50 हजार दो रफा-दफा कर देंगे

Dhanbad : आपका बेटा रेप केस में फंस गया है. उसके साथ मारपीट हो रही है. ये कॉल किसी भी माता-पिता के मोबाइल पर आए और उसका पुत्र दूसरे राज्य में पढ़ाई करता हो] तो उनका दिमाग काम करना बंद कर देगा. इसी बीच फोन पर ही मारने-पीटने के साथ रोने की भी आवाज आने लगी. अब माता-पिता के पास कोई चारा नहीं था, फोन करने वाला जैसा बताते गया, परिजन वैसा करते गए और पचास हजार रुपये की चोट खा ली. जी हां, साइबर ठगी का ये अंदाज भी अक्सर देखने को मिल रहा है. धनबाद के तेतुलमारी निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग कर रहा है. दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया और कहा गया कि आपका बेटा रेप केस में फंस गया है. रेप करने वालों के साथ वो भी था, लेकिन उसने कुछ गलत नहीं किया है. फिर भी उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. अगर 50 हजार रुपये तत्काल भेज दो, केस रफा-दफा कर देंगे. कॉलिंग के दौरान मोबाइल के स्क्रीन पर एक वर्दी और टोपी पहने पुलिस अधिकारी की फोटो दिख रही थी. इसी बीच मारपीट और रोने की आवाज भी आने लगी. फिर मोबाइल पर ही कहा गया कि रुकिए... क्यों मार रहे हैं, उसके माता-पिता से बात हो रही है. यह सुनकर राजेंद्र और उनकी पत्नी दोनों बदहवास हो गए और बेटे के साथ मारपीट नहीं करने की बात कहने लगे. तब फोन करने वाले ने कहा कि जल्द से जल्द से भेजे गए अकाउंट नंबर पर रकम डाल दो, राजेंद्र ने भी तत्काल अपने दूसरे बेटे को बुलवाया और उसे पचास हजार रुपये देकर साइबर कैफे भेजा, जहां से पचास हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए. इसके बाद फोन करने वाला फिर से एक लाख रुपये की मांग करने लगा. तब राजेंद्र और उसके घर वालों को शक हुआ. इन लोगों ने कहा कि बेटे से बात कराओ, तो दूसरी तरफ से आना-कानी की जाने लगी और धमकी देते हुए फोन काट दिया गया. तब तक दूसरे बेटे ने फोन कर अपने भाई से बात कर ली. भाई ने कहा कि उसे कुछ नहीं हुआ है.  वह बिल्कुल ठीक है. इसके बाद राजेंद्र सीधे तेतुलमारी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी. वहां से उन्हें साइबर थाना धनबाद भेजा गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-putki/">धनबाद

: पुटकी में युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही