Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : साइबर ठगों ने गोविंदपुर की महिला के खाते से उड़ाए 50 हजार

Nirsa : धनबाद (Dhanbad) जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार सिंह की पत्नी अनुराधा देवी से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपए की ठगी कर ली. पीड़िता ने गोविंदपुर थाने में 7 अप्रैल की शाम इसकी इसकी लिखित शिकायत की है. आवेदन में उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल की शाम उनके मोबाइल पर आरके मिश्रा नमक एक व्यक्ति ने फोन किया. खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए उसने कहा कि आपके खाते का केवाईसी नहीं हुआ है. इसके लिए उसने आधार व पैन नंबर मांगा. नहीं देने पर उसने यूपीआई पिन मांगा. अनुराधा ने अपने बेटे को दूसरे मोबाइल पर कॉल कर इसकी जानकारी मांगी, तो साइबर ठग ने यूपीआई पिन नंबर सुन लिया. इसके 5 मिनट बाद उसके मोबाइल पर बैंक से 49999 रुपए की निकासी का मैसेज आ गया. पीड़ता ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से उसे कॉल आया था वह शेख अबिद के नाम से दर्ज है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-christians-celebrated-good-friday-special-prayer-meeting-in-churches/">धनबाद

: मसीहियों ने मनाया गुड फ्राइडे, गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही