Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : साइबर ठगों ने तोपचांची के दुकानदार के खाते से उड़ा लिए 10 हजार

Topchanchi : तोपचांची (Topchanchi) थाना क्षेत्र के आमटांड़ निवासी मोहम्मद यासीन अंसारी को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 14 फरवरी को उनके बैंक खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिए. भुक्तभोगी यासीन अंसारी ने बताया कि उनका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक की खरियो शाखा में है. मोबाइल पर रुपयों की निकासी का मैसेज आने के बाद वह काफी घबरा गए और बैंक के कस्टमर केयर को फोनकर खाते से किसी तरह की निकासी फिलहाल बंद करा दी है. मामले की शिकायत लेकर वह तोपचांची थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने साइबर थाना धनबाद में मामला दर्ज करवाने को कहा है. यासीन अंसारी गोमो के रेलवे मार्केट में फुटपाथ पर रेडीमेड कपड़ों का स्टॉल लगाकर अपनी जीविका चलाते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-set-transformer-on-fire-electricity-and-water-stopped-in-new-laikdih-colony/">धनबाद

: चोरों ने ट्रांसफॉर्मर में लगाई आग, न्यू लायकडीह कॉलोनी में बिजली-पानी ठप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही