Search

धनबाद:  मुनीडीह में पेडल फ़ॉर द प्लेनेटे के तहत साइकिल रेस आयोजित

Putki : पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनीडीह की ओर से रविवार 4 जून को पेडल फ़ॉर द प्लेनेटे के तहत 5 किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन किया गया. पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनीडीह के महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार से प्रबंधक एस के पांजा ने हरी झंडी दिखा कर रेस को रवाना किया.    साइकिल रेस शनि मंदिर मोड़ जटूडीह, डी एम कॉलोनी होते हुए बालूडीह वीटीसी पहुंच कर समाप्त हो गया. रेस अभिषेक कुंजर महतो ने जीता, जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया.  ए बी सी ई एफ जी सहित पांच श्रेणियों में बंटे प्रतिभागियों में प्रथम प्रतिभागी  को दो हजार, द्वितीय को एक हजार तृतीय को पांच सौ रुपये व शेष दस प्रतिभागियों को सांत्वना स्वरूप प्रमाण पत्र दिया गया. पूरे रेस मार्ग पर दर्शक कतारबद्ध खड़े थे.   विश्व साइकिल दिवस पर बीसीसीएल द्वारा आयोजित रेस में एक बार पुनः साइकिल का  महत्व प्रतिष्ठित हुआ. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//