Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत की थीम पर निकली साइकिल रैली

Dhanbad : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से जागरूक करने के लिए 5 मार्च को धनबाद के सिविल सर्जन कार्यालय से साइकिल रैली का आयोजन किया गया. रैली स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत की थीम पर निकली गई. प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. सुनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. डॉ. सुनिल कुमार ने बताया कि रैली का आयोजन जिला एनसीडी कोषांग के द्वारा की गई है.रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना एवं पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढावा देना है. लोग सेहत के प्रति जागरूक हो जरूरी कदम उठाएं. मौके पर  उमाशंकर मंडल, लालदेव रजक, रमेश सिंह, मो मनोवर आलम,स्वास्थ्य कर्मी व शिक्षा समाधान ट्रस्ट के सदस्य आदि उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dole-festival-in-lindsay-club-girl-students-danced-fiercely/">धनबाद

: लिंडसे क्लब में डोल उत्सव, जमकर नाचीं छात्राएं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही