Search

 
 
 

Dhanbad News : मनईटांड़ में दो ट्रकों की ओवरटेकिंग में साइकिल सवार की मौत, आक्रोशितों ने की सड़क जाम

Dhanbad News :  बताया जाता है कि सुरेश मंगलवार की रात साइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान एफसीआई गोदाम की ओर से कई ट्रक मनईटांड़ होते हुए जोड़ाफाटक रोड की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में दो ट्रकों के बीच ओवरटेकिंग शुरू हो गई. इस दौरान सुरेश एक ट्रक की चपेट में आ गया. हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
 
लोगों से बात कर रही पुलिस

Dhanbad News :  जिले के धनसार थाना क्षेत्र स्थित मनईटांड़ में मंगलवार रात दो ट्रकों की ओवरटेकिंग के चलते साइकिल सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान दुहाटांड़ निवासी पान विक्रेता सुरेश चौरसिया के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देर रात तक शव के साथ घटनास्थल पर डटे हैं.

 

बताया जाता है कि सुरेश मंगलवार की रात साइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान एफसीआई गोदाम की ओर से कई ट्रक मनईटांड़ होते हुए जोड़ाफाटक रोड की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में दो ट्रकों के बीच ओवरटेकिंग शुरू हो गई. इस दौरान सुरेश एक ट्रक की चपेट में आ गया. हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

Uploaded Image

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

 

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. इस दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की गई. सड़क जाम होने से यातायात बाधित रहा.

 

सड़क हादसा और जाम की सूचना मिलते ही धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया. वहीं पुलिस ने लोगों से बातचीत कर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है.

 

Uploaded Image

मुआवजा और नियोजन मांग को लेकर आक्रोशितों का सड़क जाम

 

सामाजिक कार्यकर्ता भृगुनाथ भगत ने आरोप लगाया कि मनईटांड़ की इस सड़क पर ट्रक चालकों की मनमानी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा, एक आश्रित को नौकरी देने के साथ ही एफसीआई गोदाम की ओर से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही