Search

 
 
 

धनबाद: झरिया में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘साइक्लोथॉन एक कोशिश’

 

अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत

Jharia: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा रविवार 27 अगस्त को “साइक्लोथॉन” एक कोशिश स्वास्थ्य एवं खेलकूद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ चिल्ड्रन पार्क से किया गया, जिसमें बच्चे झरिया नगर का भ्रमण करते हुए बालिका विद्या मंदिर प्रांगण पहुंचे. शुरुआत मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई. लगभग 35 बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए. सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र, जूस एवं टॉफी दी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक गौरव मोदी, अध्यक्ष विशाल पलसानिया, सचिव चंदन पटवारी, पूर्व अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, विवेक लिलहा,बिनोद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अमित मोदी, पूनम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, पंकज जालुका, रवि जालान एवं यूनिवर्सल स्टडी सेंटर का विशेष योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही