Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तीन डॉक्टरों को दबंग गफ्फार ने दी जान मारने की धमकी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  भौंरा के तीन डॉक्टर डॉ शंकर कुमार मल्लिक, डॉ एस शर्मा और डॉ धर्मेंद्र कुमार को स्थानीय दबंग नेता मोहम्मद गफ्फार उर्फ पप्पू ने जान से मारने व शहर छोड़ने की धमकी दी है. रविवार 8 मई को तीनों डॉक्टरों ने भौरा थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है और गफ्फार पर कार्रवाई की मांग की है.

  पहले भी डॉक्टर धर्मेंद्र ने की थी मारपीट की शिकायत

बताया गया है कि मो गफ्फार अंसारी उर्फ पप्पू ने पुरानी रंजिश को लेकर विगत 6 अप्रैल को भौरा 7 नंबर निवासी जितेंद्र पासवान सहित लगभग 10 घरों में मारपीट की थी. डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार के साथ भी मारपीट हुई थी. जितेंद्र कुमार और  डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने भौरा थाना में गफ्फार पर मारपीट, जाति सूचक शब्द एवं लूटपाट का मामला दर्ज कराया था.

  साथ देने पर साथी डॉक्टरों को भी दी धमकी

आरएमपी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, डॉ शंकर मलिक और डॉक्टर शिबू शर्मा भौरा सात नंबर में ही रहते हैं. वहीं क्लीनिक में प्रैक्टिस करते हैं. डॉ धर्मेंद्र कुमार का साथ देने पर गफ्फार अंसारी ने डॉक्टर शंकर मलिक और डॉक्टर शिबू शर्मा को धमकी दी है. कहा है कि उन लोगों का साथ दोगे या कोर्ट में गवाही दोगे तो तुम लोगों को भी नहीं छोड़ेंगे. थाना प्रभारी हिमांशु कुमार ने कहा कि तीनों डॉक्टरों की लिखित शिकायत मिली है. उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा. जानकारी के मुताबिक गफ्फार अंसारी उर्फ पप्पू पर पहले से भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gangs-of-wasseypur-active-again-fear-of-big-incident/">धनबाद

: गैंग्‍स ऑफ वासेपुर फिर सक्रिय, बड़ी घटना की आशंका [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही