Search

 
 
 

धनबाद : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के सामने ही भिड़े ददई दुबे व मन्नान

 

लोस सीट पर दावेदारी को लेकर कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने बुलाई थी बैठक

Dhanbad : लोकसभा चुनाव में धनबाद सीट पर उम्मीदवारी तय करने को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई. बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद थे. उनकी उपस्थिति में ही पार्टी के दो दिग्गज नेता चंद्रेशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे व राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के बची तीखी नोक-झोंक हो गई. अपने संबोधन के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के बारे में जमकर जहर उगला. मन्नान मल्लिक ने ददई दुबे की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब कांग्रेस से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, तो बार-बार दूसरे दलों में उछल-कूद क्यों करते हैं. इसके जवाब में ददई दुबे ने भी मन्नान पर आरोप मढ़ दिया. कहा कि मेरा बेटा जब चुनाव मैदान में था, तब आपका बेटा वोट दिलाने के बहाने रकम की डिमांड कर रहा था. हालांकि विवाद बढ़ा नहीं. बाद में उम्मीदवारों ने अपवी-अपनी बात प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष के समक्ष रखी. प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीदवार तय करने की जिम्मेवारी आलाकमान पर है, जिस पर सभी उम्मीवारों ने हामी भर दी. बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, झारिया विधायक  पूर्णिमा सिंह, बेरमो विधायक अनूप सिंह व अजय दुबे ने विचार रखे. बैठक में दावेदारों के साथ जिले के 200 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद थे. प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आलाकमान का निर्णय ही अंतिम होगा.  जिसे भी उम्मीदवारी मिलेगी सारे नेता व कार्यकर्ताओं को उसकी जीत सुनिश्चत करने के लिए एकजुट प्रयास करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के आंतरिक सर्वे में यह खुलासा हो गया कि भाजपा पूरे देश में 183 सीटों से नहीं बढ़ पा रही है. इसीलिए जनता को भ्रमित करने के लिए अबकी बार 400 पार का नारा दिया गया है. उन्होंने सभी नेताओं को ईमानदारी और मेहनत से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-to-teacher-accused-of-raping-a-minor-2-court-news/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को 20 वर्ष की कैद समेत कोर्ट की 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही