Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : धनबाद से चुनाव लड़ने का ददई दुबे का एलान

Advertisement
Advertisement
शुभम संदेश से की विशेष बातचीत, कहा - धनबाद रही है मेरी कर्मभूमि, पूरे करने हैं कई सपने
राममूर्ति पाठक Dhanbad : इंटक के कद्दावर नेता और पूर्व कांग्रेसी सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने धनबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दंभ भरा है. शुभम संदेश से बात करते हुए चंद्रशेखर दुबे ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान अनुमति देगा तो वो चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं. कहा कि ‘धनबाद मेरी कर्म भूमि रही है, और मैं यहा के लिए नया नहीं हूं’. धनबाद संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में चल रहे कयासों के बीच ददई दुबे ने मंगलवार को दैनिक `शुभम संदेश` से बात की. उन्होंने कहा कि धनबाद कोयलांचल के साथ मेरा पुराना नाता रहा है. इंटक और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के हजारों श्रमिको के प्रयास को कोल इंडिया प्रबंधन तक प्रमुखता से रखता रहा हूं. उन्होंने कहा कि धनबाद के मतदाता मेरे अपने है, और मै उनका अपना हूं.

पीएन सिंह को लिया आड़े हाथ

मौजूदा भाजपा सांसद पीएन सिंह को निशाने पर लेते हुए ददई दुबे ने कहा कि वर्तमान सांसद तीन टर्म से लोकसभा में यहा की नुमाइंदगी कर रहे हैं. लेकिन उनके कार्यकाल की अवधि में उनके द्वारा कोई ठोस काम धनबाद की धरती पर नही उतरा है. भाजपा में इनकी उम्मीदवारी को लेकर पशोपेश की स्थिति  है. हालात एक अनार सौ बीमार वाली है. पार्टी में विक्षुब्धों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. आज की तारीख में धनबाद में वही स्थिति है, न अपराध पर अंकुश लग पा रहा है और न ही धनबाद का विकास दिख रहा है. व्यापारी वर्ग डरे सहमे से है, लेकिन भाजपा के सांसद मौन है. जनता सब कुछ जानती है.

`धनबाद को लेकर मेरे बहुत सपने`

उन्होंने कहा की धनबाद की जनता को मैंने कभी धोखा नहीं दिया है. कहा की मेरे बहुत से सपने है जिसे पूरा करना चाहता हूं. धनबाद की धरती पर अमन चैन कायम हो और जनता व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करें. गौरतलब है कि 2004 में भाजपा की रीता वर्मा को हराकर चंद्रशेखर दुबे ने जीत दर्ज की थी. रीता वर्मा लगातार चार टर्म से सांसद थी. ददई दुबे ने इन्हें 1.19 लाख मतों से पराजित किया था. लेकिन 2009 में भाजपा के पीएन सिंह से उन्हें 58 हजार मतों से हार का समना करना पड़ा. शह मात के खेल में कुछ वर्षो तक शांत रहने के बाद ददई दुबे क बार फिर खुल कर मैदान में आ गए हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-put-all-its-strength-into-the-preparations-for-babulal-marandis-resolution-meeting/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाबूलाल मरांडी की संकल्प सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही