Search

 
 
 

धनबाद : चलती ट्रेन ‘कोलफील्ड एक्सप्रेस’ में डेली पैसेंजरों ने की विश्वकर्मा पूजा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद से हावड़ा जाने वाली कोलफील्ड एक्सप्रेस में 17 सितंबर शनिवार को डेली पेसेंजरों ने भगवान विश्वकर्मा की. करीब 65 वर्षो से इस ट्रेन में विश्वकर्मा पूजा की अनोखी परंपरा चली आ रही है. ट्रेन को फूल मालाओं से सजाया गया था. डेली पैसेंजरों ने (दैनिक यात्री) भक्ति भाव से पूजा-पाठ करते हुए ट्रेन में सफर तय किया. पूजा के बाद चलती ट्रेन में ही प्रसाद का भी वितरण किया गया. बता दें कि धनबाद से हावड़ा के बीच कोलफील्ड एक्सप्रेस धनबाद से खुलने के बाद कुमारधुबी, बराकर, कुल्टी, सीतारामपुर, आसनसोल, रानीगंज, अंडाल, दुर्गापुर, पन्नागढ़ होते हुए हावड़ा पहुंचती है. कुल 12 स्टेशन से गुजरती हुई `कोलफील्ड एक्सप्रेस` 260 किलोमीटर का सफर प्रतिदिन 04 घंटे 20 मिनट में पूरी करती है. भगवान विश्वकर्मा की इस आराधना में सभी वर्ग और धर्म के दैनिक यात्री शामिल होते हैं. कोरोना के कारण वर्ष 2020 में यह परंपरा बाधित हो गई थी. वर्ष 2021 में आंशिक तौर पर परंपरा का निर्वाह हुआ. इस साल एक बार फिर धूमधाम से कोल्डफील्ड एक्सप्रेस में ढोल नगारों के साथ चलती ट्रेन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-of-bike-and-money-from-salesman-in-nirsa-firing-also/">धनबाद

: निरसा में सेल्समैन से बाइक व रुपयों की लूट, फायरिंग भी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही