Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रशासनिक निष्क्रियता के बीच प्रहरी के रूप में काम करता है डालसा : न्यायाधीश

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर रविवार 30 अप्रैल को जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सशक्तीकरण सह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. यह जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निताशा बारला ने बताया कि सभी 10 प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं  न्यायिक पदाधिकारी ने शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया. सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी शिविर में लोगों को दिया गया.

  न्याय प्राप्त करने के बारे में किया गया जागरूक 

ग्रामीण इलाकों की आम जनता को त्वरित न्याय प्राप्त करने के बारे में जागरूक किया गया. सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सुगमता से पहुंचाना इस शिविर का उद्देश्य था. उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार प्रशासनिक निष्क्रियता के बीच प्रहरी के रूप में कार्य करता है. रविवार को विभिन्न ब्लॉकों में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुष्का जैन प्रतिमा उरांव, पूनम कुमारी ,एम जिया तारा ,अभिषेक श्रीवास्तव, सुमंत दीक्षित, पी निगम, संतोषनी मुरमुर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक एलएडीसीएस नीरज गोयल, सुमन पाठक,  अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न थाना के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में ऑन स्पॉट 30 हजार 163 लाभुकों के बीच 21करोड 21लाख 93हजार 582 रुपये की परिसंपत्तिका वितरण किया गया.

  दिव्यांगों को व्हीलचेयर, लाभुकों को पीएम आवास 

शिविर में दिव्यांगों को व्हीलचेयर,  लाभुकों को पीएम आवास योजना, वृद्धा पेंशन,  दिव्यांग पेंशन, श्रमिकों को ई- श्रम कार्ड,  मनरेगा जॉब कार्ड,  श्रम विभाग की तरफ से पैंट-शर्ट साड़ी, ट्राईसाइकिल, ब्लाइंड स्टिक, सावित्रीबाई फुले योजना, इंदिरा आवास, केसीसी लोन, जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चेक का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डालसा की टीम के अरुण कुमार, सौरभ सरकार,  विधिक स्वयंसेवक राजेश सिंह, हेमराज चौहान, डिपेंटी गुप्ता,  श्री लाल सोरेन, ओम प्रकाश दास, पंकज वर्मा, सौरभ जायसवाल,  लक्ष्मी कुमारी, लक्ष्मी देवी, निमाई प्रमाणिक, शैलेंद्र दास, जय किशोर शर्मा, चंदन कुमार, अजीत दास, अबुल कलाम, उत्तम मंडल, प्राणनाथ, गीता कुमारी, पवन एवं जिले के समस्तप्रखंडों के कर्मचारी व सुदूर ग्रामीण इलाकों से आए लोगों का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही