Search

 
 
 

धनबाद : डालसा की ओर से चौराहों पर लोगों को पिलाया गया ओआरएस का घोल

 
Dhanbad : बढ़ती तपिश को देखते हुए धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से सोमवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर राहगीरों व ड्यूटी करने वालों को ओआरएस का घोल पिलाया गया. न्यायाधीश, डॉक्टर्स व एलएडीसीएस की टीम ने रिक्शा चालकों, ट्रैफिक पुलिस के जवानों, फुटपाथ दुकानदारों व नगर निगम कर्मियों के बीच ओआरएस घोल का वितरण किया. अभियान की शुरुआत रणधीर वर्मा चौक से हुई. इसके बाद टीम ने सिटी सेंटर व बैंक मोड़ चौक के समीप ओआरएस का वितरण किया. अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने बताया कि झालसा व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश के आलोक में ओआरएस घोल का वितरण शुरू किया गया है. यह अभियान गर्मी तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि गर्मी में सबसे अधिक डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है. ऐसे में जरूरी है कि तरल पेय व ओआरएस का घोल लेते रहें.आपात स्थिति में बचाव के लिए भी ओरआरएस के पैकेट घर पर रखें. डॉ. संजय राय ने कहा कि ओआरएस दस्त के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है. अधिक पसीना आने की स्थिति में भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा संतुलित रखने के लिए ओआरएस का घोल लेना चाहिए. अभियान में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक नीरज गोयल, पारा लीगल वॉलेंटियर हेमराज चौहान, राजेश सिंह, अजीत कुमार दास, चंदन कुमार, पंकज कुमार, डिपेंटी गुप्ता, दिनेश कुमार महतो, सहदेव महतो, संध्या देवी, मानिक दुबे, एजाज अहमद, अब्दुल कलाम, गोविंद टुडू, विनय कुमार सिन्हा, ओम प्रकाश आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-7-years-imprisonment-to-accused-of-molesting-a-minor-including-2-court-news/">धनबाद

: नाबालिग से दुराचार के आरोपी को 7 वर्ष कैद की सजा समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही