Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बिजली विभाग की कार्यशैली से भुईयां धौड़ा में पसरा अंधेरा

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों में आक्रोश, मुखिया ने समझा-बुझाकर लोगों को किया शांत

Nirsa : श्यामपुर मोड़ स्थित भुइया दौड़ा के लोग बिजली विभाग की कार्यशैली से काफी परेशान हैं. एक वर्ष पूर्व विभाग ने मीटर लगाने के नाम पर प्रत्येक घर से 2 हजार रुपये की उगाही की. इसके एवज में विभाग ने ग्रामीणों को रसीद भी दी. एक वर्ष बाद भी अब तक किसी के घर में मीटर नहीं लगाया गया. ग्रामीण बिना मीटर के ही बगैर रोकटोक बिजली का उपयोग कर रहे थे. परंतु मंगलवार 18 जुलाई की शाम को बिजली विभाग के अधिकारी धौड़ा पहुंचे और बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों की लाइन काट दी. ग्रामीणों ने विरोध किया व मीटर लगाने के लिए ₹2000 की उगाही का जिक्र करते हुए रसीद दिखाई. परंतु अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए. सूचना मिलने पर मुखिया दिनेश सिंह धौड़ा पहुंचे और वस्तु स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह विभाग के अधिकारी से मिलेंगे और समस्या का समाधान किया जाएगा. अगर इस पर भी बात नहीं बनी तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही