Search

 
 
 

धनबाद : बहू बनी मेडिकल ऑफिसर तो पति व ससुरालवाले ने रखने से किया इंकार, बहू ने महिला थाने में लगाई गुहार

 
दोनों ने किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह, मारपीट से हो चुका है गर्भपात
Dhanbad : धनबाद में एक परिवार को अपने बहू का नौकरी करना गवारा नहीं. पतरातू के सीएचची खुशियारा में प्रभारी के रूप में तैनात बहू डॉ.प्रिया कुमारी को पति व ससुरालवाले अब रखने से इंकार कर रहे हैं. बुधवार 26 जुलाई को डॉ.प्रिया ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की. डॉ.प्रिया ने बताया कि 2014 में धनबाद के धनसार स्थित मातेश्वरी अपार्टमेंट में रहने वाले सूरज सिंह राजपाल से उन्हें प्यार हुआ. इसके बाद दोनों ने 2018 में पटना स्थित गुरुद्वारा में शादी कर ली. शादी के बाद साल 2020 में होम्योपैथी में बीएचएमएस की पढ़ाई पूरी की. इस दौरान सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. लेकिन जैसे ही नौकरी करने की बात आई तो परिवार में अन बन शुरू हो गया. जिसके बाद रिश्ता बिगड़ता चला गया. अब ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं है. डॉ.प्रिया ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत 30 जून को धनबाद के बैंक मोड़ थाना में की. जिसके बाद पुलिस ने पति को थाना बुलाया. पति सूरज सिंह पुलिस से वक्त लेकर बार-बार टाल मटोल करता रहा. जिसके बाद 19 जुलाई को बैंक मोड़ थाना ने आवेदन वापस कर दिया और महिला थाना जाने को कहा. डॉ.प्रिया ने बताया कि महिला थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज़ करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

       2020 के बाद से शुरू हुई प्रताड़ना, मारपीट से हुआ गर्भपात

डॉ.प्रिया कुमारी ने बताया कि 2020 से ही प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हुआ. आए दिन उसके साथ मारपीट होती रही. पिटाई से ही फरवरी 2020 में उनका गर्भपात तक हो गया. प्रताड़ना का सिलसिला नहीं था और ससुरालवालों ने साथ रखने से मना कर दिया तो 2020 से ही वो धनबाद के बाड़ामुड़ी स्थित मायके में रहने लगी. मार्च 2022 में भागलपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस करने लगी. जिसके बाद से ही पति व ससुरालवाले रिश्ता खत्म करने की बात कर रहे हैं. इसी दौरान वो स्वास्थ्य विभाग में वो हेल्थ ऑफ़िसर के रूप में नियुक्त हुईं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-kusunda-railway-chhath-pond-will-be-renovated-soon/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुसुण्डा रेलवे छठ तालाब का जल्द होगा जीर्णोद्धार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही