Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बेटियां गमलों में लगाए पौधे के समान, बनाना पड़ता है फलदार वृक्ष : रमा सिन्हा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) आरोग्य भारती किशोरी विकास की बैठक शुक्रवार 29 अप्रैल को ममता सिंह के बिशनपुर स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई. बैठक में किशोरियों के स्वास्थ्य, दिनचर्या, रोग और उसके उपचार आदि पर चर्चा हुई. डॉक्टर के माध्यम से स्कूलों में जाकर तथा अपने आस-पड़ोस, आंगनबाड़ी, एवं समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा जागरुकता अभियान चलाने पर भी विचार हुआ. इसके पहले भगवान धन्वंतरी की पूजा एवं मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. किशोरियों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रशिक्षित कर उन्हें मजबूत समाज के निर्माण का अंग बनाने के सवाल पर सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये. समाज">https://www.nationaltodaylive.com/%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%A1/">समाज

सेवी रमा सिन्हा ने कहा कि "बेटियां गमलों में लगाई जाती हैं और युवावस्था में दूसरे वातावरण की जमीन में बो दी जाती हैं, जिसे एक फलदार वृक्ष बन पूरे परिवार को छाया और फल फूल सब देना होता है. इसलिए उन्हें बेहतर तरीके से सींचना जरूरी है. ममता सिंह ने कहा कि "खानपान में रुचि, हरी सब्जी, दाल, दूध का सेवन करना चाहिए, ताकि किशोरियों का समुचित विकास हो. किशोरियों को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी गई. बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया गया. बैठक में आरोग्य भारती की सदस्य नीतू सिंह, शिल्पा सिंह, लक्ष्मी देवी, मधु सिन्हा, संगीता सिन्हा, मीनू अग्रवाल, नीतू देवी, किरण तिवारी, इंदिरा पांडे ,मधु तिवारी ,चंदा पाठक, रंजू शर्मा, उषा कुमारी ,विभा सिंह ,जूही शर्मा, सोनम कुमारी, सोनाली कुमारी, काव्या शर्मा, गीतांजलि शर्मा, सहित भारी संख्या में महिलाएं और बच्चियां मौजूद थीं. सभी ने किशोरी विकास के इस मंच के जरिये समाज को जागरूक करने का वचन दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-scorpio-standing-outside-the-house-in-barwada/">धनबाद

:  बरवाअड्डा में घर के बाहर धू धू कर जली खड़ी स्कॉर्पियो [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही