Search

 
 
 

धनबाद: थमने का नाम नहीं ले रहा है डीएवी सिंदरी के खेल मैदान का विवाद

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार ने डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के प्राचार्य आशुतोष कुमार के पत्र पर संज्ञान लेते हुए डीएवी खेल मैदान से सरना कोड का झंडा हटाने के लिए दण्डाधिकारी नियुक्त किया है. बलियापुर पुलिस शनिवार 25 फरवरी को स्थानीय लोगों से वार्ता करने व झंडा हटाने के लिए पहुंची. झरिया अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार सरना धर्म का झंडा डीएवी खेल मैदान से हटाने के लिए बलियापुर पुलिस को पत्र दे दिया गया है. नुनूलाल टुडू ने कहा कि विस्थापित आदिवासी समाज ने झंडा लगाया है. नायके हड़ाम की अध्यक्षता में आदिवासी समुदाय की बैठक से आदेश लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुराने सरना कोड के झंडों को मैदान से नहीं हटाया जाएगा. बलियापुर थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के आदेश का अनुपालन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही