सुदेश महतो की उपस्थिति में 17 को शहर की कई हस्तियां करेंगी पार्टी ज्वाइन : मंटू
Dhanbad : आजसू पार्टी धनबाद जिले में संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है. पार्टी का शहरी क्षेत्र पर विशेष ध्यान है. इसी क्रम में धनबाद बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार 15 जून को आजसू में शामिल हो गए. यह जानकारी आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने गुर्जर क्षत्रिय धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि पार्टी का विस्तार पहली प्राथमिकता होती है. इसी के तहत विनय कुमार को शामिल किया गया. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो 17 जून को धनबाद आ रहे हैं. इस मौके पर गुर्जर क्षत्रिय धर्मशाला में मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के और कई नामी चेहरे पार्टी में शामिल होंगे. प्रेसवार्ता में मौजूद विनय कुमार ने कहा कि सुदेश महतो साफ छवि के नेता हैं. इसी को देखते हुए उन्होंने पार्टी की दस्यता ग्रहण की है. धनबाद क्रिकेट को भी इसका लाभ मिलेगा. मौके पर राधेश्याम गोस्वामी, रतिलाला महतो, पप्पू सिंह, हीरालाल महतो, राजेश गुप्ता, जीतू पासवान, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Leave a Comment