Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद DC ने बैठक कर कोविड मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement

Dhanbad: धनबाद उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने सोमवार को ऑनलाइन बैठक की. DC ने जिला नियंत्रण कक्ष से ऑनलाइन बैठक कर प्रत्येक सरकारी कोविड अस्पतालों में मेडिकल एवं प्रशासनिक नोडल पदाधिकारियों और निजी अस्पतालों में नियुक्त दंडाधिकारियों से चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया.

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि लगातार ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं कि निजी अस्पतालों में मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. जिला प्रशासन सभी संक्रमित मरीजों को सही समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से सभी निजी अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

मरीज को बेड मिलनी चाहिए

DC ने कहा कि बिना लक्षण वाले मरीजों को सामान्य बेड उपलब्ध कराना है. कम लक्षण वाले मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड देना है. साथ ही गंभीर लक्षण वाले मरीजों को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराना है. यदि अस्पताल में बेड खाली है और मरीज भर्ती होने पहुंचे हैं तो उनको हर हालत में बेड मिलना चाहिए.

बैंक">https://lagatar.in/bank-of-baroda-has-vacancy-for-more-than-500-posts-apply-soon/48100/">बैंक

ऑफ बड़ौदा में 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

सुरक्षित रहते हुए काम करें

उपायुक्त ने सभी नोडल पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि सभी को पूरी गंभीरता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है. एक भी मरीज बिना इलाज के नहीं रहना चाहिए. साथ ही कहा कि दिशा निर्देशों का पालन करने के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखना भी आवश्यक है. सभी को जिला प्रशासन द्वारा मास्क, हेड कैप और सुरक्षा से संबंधी अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही हैं. आपदा के समय में हम सभी को मिलकर काम करना है. उम्मीद है कि इस बार भी कोरोना के मात देने में सफल होंगे.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही