Search

 
 
 

धनबाद : डीसी व एसएसपी ने मैथन चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, पुलिस को हिदायत

 
Maithon : धनबाद की डीसी माधुरी मिश्रा और एसएसपी एचपी जर्नादनन ने गुरुवार की देर शाम मैथन में झारखंड-बंगाल सीमा पर स्थित चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने वहां हो रही वाहनों की जांच का मुआयना किया. चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस कर्मियों से कहा कि लोकसभा चुनाव तक पूरी मुस्तैदी से आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच-पड़ताल करें. जांच में कोताही नहीं बरतें. कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा होने के कारण अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. निरीक्षण के दौरान एग्यारकुंड बीडीओ मधु कुमारी, निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही