Search

 
 
 

धनबाद : डीसी व एसएसपी ने चिरकुंडा चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

 
Chirkunda : विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद डीसी माधवी मिश्रा व एसएसपी एचपी जनार्दनन ने शनिवार को चिरकुंडा चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने चेकपोस्ट पर वाहनों की हो रही जांच का जायजा लिया और वहां तैनात पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. डीसी ने कहा विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना जिल प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है. डीसी व एसएसपी ने चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस कर्मियों को दूसरे राज्य व जिलों से आनेवाले वाहनों की डिक्की व उन पर लदे सामान की गहनता से जांच करें. मौके पर निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, एग्यारकुंड बीडीओ मधु कुमारी, चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-first-8-lane-road-caved-in-major-accident-averted/">झारखंड

की पहली 8 लेन सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही