Search

 
 
 

धनबाद : डीसी व एसएसपी ने किया मतदान, लोगों से भी की अपील

 

Dhanbad : धनबाद की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा व एसएसपी एचपी जनार्दनन ने बुधवार को अपने मताधिकार प्रयोग किया. डीसी माधवी मिश्रा ने मध्य विद्यालय, झारुडीह स्थित मतदान केंद्र संख्या 162 पर वोट डाला. वहीं, ने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने झारुडीह मध्य विद्यालय स्थित सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया व मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वहीं, एसएसपी एचपी जनार्दनन ने अपनी पत्नी के साथ कला भवन स्थित बूथ नंबर 150 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

[caption id="attachment_979368" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/ssp.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मतदान कर बूथ से बाहर निकलते एसएसपी व उनकी पत्नी[/caption]

मतदान करने के बाद डीसी व एसएसपी ने जिला वासियों से अपने घरों से निकल कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक मतदाता की भूमिका अहम है. हर एक वोट कीमती है. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की मुकम्मल तैयारियों के कारण सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है. सभी बूथों पर प्रशासन ने मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की है.

यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/43-16-voting-till-100-pm-in-dhanbad-district/">धनबाद

जिले में दोपहर 1:00 बजे तक 43.16% मतदान

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही