Search

धनबाद: मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की धीमी रफ्तार से डीसी नाराज

Dhanbad : जिले में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की स्थिति ठीक नहीं है. अब तक इस योजना के तहत जिला कल्याण विभाग में 61 आवेदन आए हैं. परंतु किसी को बैंक से ऋण प्राप्त नहीं हुआ है. गुरुवार 1 जून को समाहरणालय में डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में यह तथ्य उजागर हुआ. उन्होंने योजना की धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त की. संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीसी ने कल्याण विभाग को सभी दस्तावेज सही होने पर आवेदनों को स्वीकृति देने का निर्देश दिया. बैंक के साथ समन्वय बना कर काम करने को कहा. ज्ञात हो कि राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है. योजना के तहत जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक समाज, पिछड़ा वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाता है. मगर अधिकारियों की लापरवाही व बैंक की मनमानी के कारण ज्यादातर युवा ऋण से वंचित रह जाते हैं. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी इंदु रानी, अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा सहित जिला उद्योग केंद्र, आइटीडीए से आए अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//