Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीसी ने जल शक्ति अभियान के तहत सभी बीडीओ से मांगी जलाशयों की रिपोर्ट

Dhanbad : धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने समाहरणालय में 6 जून को जल शक्ति अभियान पर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जल संरक्षण, जल संचयन, अमृत सरोवर आदि से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया. डीसी ने कहा कि केंद्रीय पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय के निर्देशों के आलोक में जल शक्ति अभियान 2023-24 के तहत जिले के सभी प्रखंडों में जल संरक्षण योजना तैयार की जाएगी. इस सिलसिले में आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव राहुल शर्मा जल्द ही धनबाद के दौरे पर आएंगे. इसे देखते हुए सभी बीडीओ को अपने-अपने प्रखंड के जलाशयों का डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही प्रखंडों के सरकारी कार्यालयों में जल संचयन से संबंधित वाल पेंटिंग कर प्रचार-प्रसार करने को कहा.
इससे पूर्व डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने जल शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संबंधित विभागों की भूमिका के बारे में बताया बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, नगर आयुक्त, सभी बीडीओ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sindris-woman-accused-two-youths-of-assault-and-molestation/">धनबाद

: सिंदरी की महिला ने दो युवकों पर लगाया मारपीट व छेड़खानी का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही