Search

 
 
 

धनबाद: स्वच्छ अमृत महोत्सव के ब्रांड एम्बेसेडर बने डीसी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्वच्छ भारत मिशन के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी शहरी निकाय में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. महोत्सव के पहले दिन उपायुक्त तथा अभियान के ब्रांड एंबेसेडर संदीप सिंह की अगुवाई में आज बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया.

  सभी नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील

उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान 2 अक्टूबर  तक चलाया जाएगा. अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए सभी नागरिकों का योगदान अपेक्षित है. उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में भाग लेने और अपने घर, आस-पड़ोस एवं शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अभियान तक सीमित नहीं रहना चाहिए. लोगों को हमेशा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना है. खुले में कचरा नहीं फेंकना है. स्वच्छता को अपनी जीवनशैली में शामिल करना है.

अभियान में बढ़-चढ़ कर लें हिस्सा : राज सिन्हा

विधायक धनबाद राज सिन्हा ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा. उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. व नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छ अमृत महोत्सव के लिए उपायुक्त ब्रांड एंबेसेडर और टीम के कप्तान हैं. बहुत लोगों ने अभियान से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और लगातार लोग जुड़ रहे हैं. यह अभियान 2 अक्टूबर के बाद भी निरंतर जारी रहेगा. मौके पर सहायक नगर आयुक्त कंचन भदौलिया, प्रकाश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस, नगर प्रबंधक प्रेम प्रकाश आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-essay-competition-among-the-children-of-railway-workers-on-the-nectar-festival-of-independence/">धनबाद

: आजादी के अमृत महोत्सव पर रेल कर्मियों के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही