Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीसी की दो टूक, लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाएं योजना, फंड की कमी नहीं

Advertisement
Advertisement
डीसी ने की डीएमएफटी से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने का निर्देश
Dhanbad : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत चल रहे विकास कार्यों की शुक्रवार 18 अगस्त को डीसी वरुण रंजन ने समीक्षा की. स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने सिविल सर्जन को सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने के साथ ममता वाहन और एंबुलेंस की व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया. साथ ही जिले के शीर्ष पांच बीमारियों की पहचान कर  विशेष अभियान चलाने की बात कही.

लोगों की ज़रूरत को ध्यान में रखकर बनाएं योजना : डीसी

वहीं जेएसएलपीएस के अधिकारियों को जिले के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रख कर योजना बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने फिशरी और पोल्ट्री फार्म से लोगों को जोड़ने पर जोर दिया. इसके अलावा डीसी ने शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों में डीएमएफटी से चल रहे कार्यों की जानकारी ली. डीसी ने कहा कि डीएमएफटी की राशि की कोई कमी नहीं है, विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी.

अलग-अलग विभागों ने रखी मांग, डीएमएफटी फंड से मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने की मांग

डीसी ने अलग-अलग विभागों के संबंधित अधिकारियों से डीएमएफटी फंड की कमी के बारे में भी पूछा, जिसपर पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की आवश्यकताओं की जानकारी दी. जेएसएलपीएस पदाधिकारियों ने ट्रेनिंग सेंटर और प्रोडक्शन सेंटर की मांग की. समाज कल्याण पदाधिकारी ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों को डीएमएफटी फंड से मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की मांग की. उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की शिक्षा के लिए हर तरह की सुविधा मुहैया करायी जाएगी.

डीसी ने दिए ये निर्देश

डीसी ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने, गुणवत्ता का ध्यान रखने व ससमय योजनाओं को पूर्ण करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए. मौके पर डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभान प्रतापन, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेहा कश्यप, पीएमयू की टीम समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-two-months-of-rain-in-17-days-in-august/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : अगस्त में 17 दिनों में हुई दो महीने जितनी बारिश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही