Search

 
 
 

धनबादः नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता आशा कुमारी को डीसी ने दी बधाई

डीसी आदित्य रंजन ने ने कहा कि आशा कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल धनबाद जिले का, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. उन्होंने उनके कोच जयराम भगत की भी सराहना की, जिन्होंने आशा के प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाई
 

Dhanbad : धनबाद की प्रतिभाशाली एथलीट आशा कुमारी ने 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. इस उपलब्धि पर डीसी आदित्य रंजन ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


डीसी ने कहा कि आशा कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल धनबाद जिले का, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. उन्होंने उनके कोच जयराम भगत की भी सराहना की, जिन्होंने आशा के प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा और जिला पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार भी मौजूद रहे. सभी ने आशा कुमारी की सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही