Jharia : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-misbehavior-with-minor-released/">(Dhanbad)
के डीसी संदीप सिंह ने 10 मार्च को झरिया के भागा स्थित पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने पीडीएस दुकानदार से स्टॉक के बारे में जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. साथ ही लाभुकों से मिलकर पूछा कि सही समय पर और सही मात्रा में अनाज मिलता है या नहीं. औचक निरीक्षण के दौरान आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. संवाददाताओं से बातचीत में डीसी ने कहा कि जिले की सभी पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अलावा बीडीओ और सीओ भी अपने-अपने क्षेत्र की सरकारी राशन दुकानों की जांच कर रहे हैं. गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/mp-sports-festival-in-dhanbad-will-be-held-on-march-18-and-19-at-jialgoda-stadium/">धनबाद
में सांसद खेल महोत्सव 18 व 19 मार्च को, जियलगोड़ा स्टेडियम में होगा आयोजन [wpse_comments_template]
धनबाद : डीसी ने झरिया में पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक की ली जानकारी

Leave a Comment