Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डीसी ने बिजली विभाग को सरकारी व निजी संस्थानों से बकाया राशि वसूलने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  डीसी संदीप सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय में राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक में निबंधन पदाधिकारी को प्रत्येक सप्ताह रजिस्ट्री सेल डीड का प्रतिवेदन तथा जिला खनन पदाधिकारी को माइनिंग एवं ट्रांसपोर्टेशन से होने वाली आय का प्रतिवेदन अपर समाहर्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वाणिज्य कर आयुक्त से ट्रेडर्स निबंधन से संबंधित एवं नीलाम पत्र तथा सर्टिफिकेट केस से संबंध में विस्तृत जानकारी ली. साथ ही सरकारी एवं निजी संस्थानों के विद्युत विभाग की बकाया राशि वसूली करने का निर्देश दिया. उत्पाद, खनन, विद्युत, परिवहन, मत्स्य, नापतौल सहित अन्य विभागों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह करने का तथा नापतौल विभाग से रूटीन जांच करने को भी कहा. बैठक में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांतो मुखर्जी, प्रभारी पदाधिकारी अभिलेखागार सह कार्यपालक दंडाधिकारी बंधु कच्छप, जिला निबंधन पदाधिकारी, वाणिज्य कर आयुक्त, जिला उत्पाद पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, नापतोल विभाग के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-three-registrars-will-be-reinstated-for-birth-and-death-certificates-in-municipal-corporation/">धनबाद:

 नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बहाल होंगे तीन रजिस्ट्रार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही