Search

 
 
 

धनबाद : गोफ की घटनाओं पर डीसी ने ज़ाहिर की चिंता, लोगों की शिफ़्टिंग पर हर बुधवार को होगी बैठक

 
बीसीसीएल से रेस्क्यू टीम को अपग्रेड करने का आग्रह, प्राथमिकता के आधार पर लोगों को शिफ़्ट करने का निर्देश
Dhanbad : अग्नि प्रभावित व भू-धंसान क्षेत्र में रहने वाले लोगों की शिफ्टिंग को लेकर बुधवार 23 अगस्त की देर शाम डीसी वरुण रंजन ने बीसीसीएल, झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) और अंचल अधिकारियों के साथ बैठक की. डीसी ने बैठक में गोफ की घटनाओं पर चिंता ज़ाहिर करते हुए बीसीसीएल प्रबंधन से इसके रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की. साथ ही बीसीसीएल से रेस्क्यू टीम को अपग्रेड करने का आग्रह किया.

शिफ़्टिंग के लिए विस्तृत कार्ययोजना की ज़रूरत

डीसी ने कहा कि अग्नि प्रभावित व भू-धंसान क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करनी होगी. जिन प्रभावित परिवार को आवास अलॉट हो गया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा. डीसी ने कहा कि भूमि हस्तांतरण और लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के लिए प्रति बुधवार को बीसीसीएल, जेआरडीए और संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी के साथ प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी. बैठक में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक डी मित्तल, जेआरडीए के महाप्रबंधक सिविल देवेंद्र महापात्रा, विभिन्न अंचल के अंचल अधिकारी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-negotiations-failed-the-movement-of-menage-workers-continued-for-the-second-day/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: वार्ता विफल, मैनडेज कर्मियों का आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही