Dhanbad: डीसी संदीप सिंह ने योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है. डीसी ने बुधवार28 जून को समाहरणालय में विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में प्रत्येक विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने योजनाओं की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की. डीसी ने एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों में विलंब पर नाराजगी व्यक्त की व काम में तेजी लाने को कहा. सभी पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत सहित एनएच, पेयजल, भवन निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, पथ प्रमंडल, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, जिला परिषद, भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, एन आर ई पी, विद्युत कार्य प्रमंडल आदि विभाग के अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: डीसी ने योजनाओं की धीमी गति पर जताई चिंता, तेजी लाने का दिया निर्देश
Last Updated: Jun 28, 2023 12:00 AM (IST)