धनबाद: डीसी ने ऊर्जा रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
Dhanbad: बिजली बिल ब्याज माफी योजना से संबंधित ऊर्जा रथ को डीसी संदीप सिंह ने शुक्रवार 2 जून को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उन्होंने बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने शहरी और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने हेतु वन टाइम सेटलमेंट योजना (ओटीएस) की शुरूआत की है. बिजली उपभोक्ता अपने कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता में से किसी से भी कार्यालय दिवस पर योजना का लाभ लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं. राज्य सरकार ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के ग्रामीण घरेलू, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं (5 किलोवाट तक) और (सिंचाई और कृषि सेवा-आईएएस-I निजी) को राहत प्रदान करने के लिए "वन टाइम सेटलमेंट" योजना की मंजूरी दी है. 31 दिसंबर 2022 तक की बकाया राशि के एवज में यह राहत दी जा रही है. जिले के उपभोक्ता 30 जून तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment