Search

 
 
 

धनबाद : हाई रिस्क वाले स्थान को जल्द खाली कराने का डीसी ने दिया निर्देश

 
जेआरडीए की बैठक में डीसी ने हर सप्ताह 10 से 15 लोगों को शिफ्ट करने का दिया निर्देश
Dhanbad : डीसी वरुण रंजन ने गुरुवार 17 अगस्त को समाहरणालय में झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक की. डीसी ने जेआरडीए के कार्यों की जानकारी ली. डीसी ने तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित सभी पदाधिकारी को ध्यान देने को कहा. जिसमें से लीगल टाइटल होल्डर (एलटीएच) का सत्यापन बीसीसीएल व संबंधित सीओ मिलकर जल्द से जल्द करें. साथ ही जमीन संबंधित जितने भी मामले हैं उसे निपटाए और सबसे महत्वपूर्ण जितने भी लोगों को आवास आवंटन हुए हैं वैसे लोगों को हाई रिस्क साइट से जल्द से जल्द विस्थापित करें. उन्होंने एक-एक कर सभी एरिया जीएम से पुनर्वास में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और एक्शन प्लान तैयार करते हुए हर हफ्ते 10 से 15 लोगों को शिफ्ट करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी लोग शिफ्ट नहीं हो रहे हैं उन्हें नोटिस दें. बैठक में जेआरडीए की एसओपी, लीगल टाइटल होल्डर (एलटीएच) व नॉन लीगल टाइटल होल्डर (नॉन एलटीएच) की सत्यापन स्थिति, सर्वे वेरीफिकेशन, आवंटन व स्थानांतरण, टाउनशिप एरिया के विकास, जमीन संबंधित समस्याएं, हाई रिस्क साइट्स, आवंटन, पुवर्नास, प्रपोज इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गयी. उन्होंने इससे संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, जेआरडीए के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत संबंधित सभी एरिया के जीएम मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-road-of-gaya-bridge-underpass-again-dilapidated-passengers-are-facing-trouble/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गया पुल अंडरपास की सड़क फिर हुई जर्जर, राहगीरों को हो रही परेशानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही