Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद DC ने यास साइक्लोन को लेकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement

Dhanbad: धनबाद DC उमा शंकर सिंह ने मंगलवार को यास साइक्लोन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए. उपायुक्त ने साइक्लोन के कारण बाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति को देखते हुए सभी अस्पतालों को निर्देश दिये हैं. इसके तहत जहां मरीज भर्ती हैं, वहां विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था करने और बाधित होने पर उसे बहाल करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से इसका प्रभाव पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ने की संभावना है. इस परिस्थिति में पेयजल आपूर्ति को समय पर बहाल करने के निर्देश दिए है.

सेटेलाइट फोन रखें दुरुस्त

कहा की साइक्लोन से दूरसंचार भी प्रभावित हो सकता है. इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सेटेलाइट फोन और वायरलेस कम्युनिकेशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये. तेज हवा के कारण लोगों के घर ध्वस्त हो सकते हैं. इसलिए प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार शेल्टर कैंप स्थापित करने और शेल्टर कैंप में लोगों को स्थानांतरित करने, बेघर हुए परिवार को तत्काल प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराकर सुरक्षा और राहत मुहैया कराने का निर्देश दिये.

इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/birhor-did-not-get-corona-vaccine-dhanbads-chalkari-not-even-tested/69072/">धनबाद

के चलकरी में बिरहोरों को नहीं मिला कोरोना टीका, जांच भी नहीं

सतर्क रहने की जरूरत

इसके साथ ही DC ने तूफान के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने की स्थिति में आवश्यक कदम उठाने, ऑक्सीजन प्रोडक्शन और ऑक्सीजन रीफिलिंग इकाइयों को और आवश्यक सामग्री की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम केंद्र, रांची द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार 25 मई से 27 मई तक यास साइक्लोन के कारण धनबाद जिले में अतिवृष्टि और तेज हवा की भविष्यवाणी की गई है. इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है.  

 

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें- “यास”">https://lagatar.in/ranchi-dc-alerts-departments-to-deal-with-yas-48-hour-backup-ready-in-hospitals/69550/">“यास”

से निपटने के लिए रांची DC ने विभागों को किया अलर्ट, अस्पतालों में 48 घंटे का बैकअप तैयार

इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/the-impact-of-yas-will-remain-in-jharkhand-till-may-29-the-center-of-the-storm-will-pass-through-jamshedpur-ranchi/69509/">झारखंड

में 29 मई तक रहेगा “यास” का प्रभाव, जमशेदपुर-रांची से होकर गुजरेगा तूफान का केंद्र

इसे भी पढ़ें- फेसबुक">https://lagatar.in/facebook-became-the-new-destination-for-fraud-ranchi-police-appealed/69464/">फेसबुक

बना ठगी का नया ठिकाना, रांची पुलिस ने की अपील, मैसेंजर के माध्यम से मांगे गए पैसे कभी ना दें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही