धनबाद: डीसी ने दिव्यांग को सौंपी यंत्र व बैटरी चालित ट्राई साइकिल की चाभी
Dhanbad: समाहरणालय परिसर में शुक्रवार 2 जून को डीसी संदीप सिंह ने दिव्यांग अनमोल कुमार यंत्र एवं बैटरी चालित ट्राई साइकिल की चाभी प्रदान की. उन्होंने सावधानी से इसे चलाने एवं यातायात नियमों के पालन करने की सलाह दी. समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि ट्राई साइकिल के लिए हाउसिंग कॉलोनी के दिव्यांग अनमोल कुमार ने आवेदन दे कर ट्राई साइकिल की मांग की थी. डीसी के निर्देश पर उसे यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है. अनमोल ने बताया कि वह जन्म से ही दोनों पैर से विकलांग है. नौवीं कक्षा में पढ़ता है. दोनों पैरों से विकलांग होने के कारण बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. साइकिल मिलने से अब थोड़ी आसानी होगी. मौके पर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंद किशोर गुप्ता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment