Search

 
 
 

धनबाद : डीसी ने की चैंबर प्रतिनिधियों संग बैठक, वोट प्रतिशत बढ़ाने की अपील

 
Dhanbad : आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ने को लेकर धनबाद के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने रविवार को समाहरणालय सभागार में जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन चैंबर सदस्यों के साथ मिलकर रेसिडेंशियल सोसायटी, अपार्टमेंट, ट्रेड यूनियन, कॉलेज सहित विभिन्न स्थान पर स्वीप एक्टिविटी का आयोजन करेगा. इसका उद्देश्य लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है. नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने कहा कि वैसे लोग जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे ऑनलाइन आवेदन कर नाम दर्ज करा सकते हैं. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंकिता कुजूर, सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू, चेंबर ऑफ कॉमर्स के राजेश कुमार गुप्ता, अजय नारायण लाल, लोकेश अग्रवाल, अमित साव, कमल त्रिवेदी, दीपक कुमार दीपू, विनोद गुप्ता, रूपेश गुप्ता, जीतेन्द्र अग्रवाल, अजय वर्मा, कालीचरण, प्रेम गंगेसरिया, कौशल सिंह, उमेश सिंह, विकास कंधवे आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-visits-haral-sindri-regarding-pms-program/">धनबाद

: पीएम के कार्यक्रम को लेकर डीसी ने किया हर्ल सिंदरी का दौरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही