Search

 
 
 

धनबाद : डीसी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, आचार संहिता पालन का दिया निर्देश

 
Dhanbad : धनबाद की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने बुधवार को समाहरणालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. आदर्श आचार संहिता, चुनावी खर्च सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता व धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. अब हर कार्यक्रम के आयोजन के लिए राजनीतिक दल को सुविधा पोर्टल पर अनुमति लेना अनिवार्य है. सुविधा पोर्टल पर आसानी से ऑनलाइन आवेदन देकर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं. हर कार्यक्रम में वीडियो सर्विलास टीम मौजूद रहेगी. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के लिए जरूरी है. चुनाव के दौरान किए गए खर्च की सही जानकारी सभी प्रत्याशी व्यय कोषांग को उपलब्ध कराएंगे. उन्होंने भारतीय चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से भी राजनीतिक दलों को अवगत कराया. एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल अपने वाहन, आवास या कार्यालय के बाहर पार्टी का झंडा या चिह्न संबंधित आधिकारी से अनुमति लेकर ही लगाएं. वाहनों पर लगे पद से संबंधित बोर्ड हटा लें. बैठक में भाजपा के नरेंद्र त्रिवेदी, कांग्रेस के संतोष कुमार राय, महेंद्र कुमार दुबे, झामुमो के मंटू कुमार चौहान, राजद के राजू यादव, आजसू पार्टी के रतिलाल महतो सहित बसपा, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-mugma-3-students-made-obscene-pictures-of-classmates-and-posted-them-on-social-media-creating-ruckus/">धनबाद

: मुगमा में 3 छात्रों ने सहपाठियों की अश्लील तस्वीर बना सोशल मीडिया पर डाला, हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही