Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी में डीसी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को टुंडी प्रखंड के बरवाटांड पंचायत में शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में डीसी संदीप सिंह ने ग्रामीणों को कहा यदि योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन जरूर करें. उन्होंने आवेदकों को अपना मोबाइल नंबर भी देने को भी कहा. कहा कि आवेदन देने के बाद उसकी पावती भी लें. उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी. कई लोगों को तत्काल धोती-साड़ी, पेंशन, जॉब कार्ड, ग्रीन कार्ड, आवास योजना का लाभ भी दिया. इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि सरकार ने अधिक से अधिक लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने तथा योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पुनः यह कार्यक्रम शुरू किया है. शिविर में भूमि सुधार उप समाहर्ता सतीश चंद्रा, टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही