Search

धनबाद : डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Dhanbad : धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने 11 अप्रैल को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ईवीएम के रख-रखाव, वेयरहाउस की आंतरिक व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली. डीसी ने कहा यह रूटीन जांच है. जांच में सबकुछ ठीक मिला है. अधिकारियों को ईवीएम के रख-रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया गया है. ज्ञात हो कि हर माह इवीएम वेयर हाउस की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को दिया जाता है. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, झामुमो नेता देबू महतो, कांग्रेस के योगेंद्र सिंह योगी, भाजपा के राजीव कुमार श्रीवास्तव, बसपा के अभय कुमार, भाकपा से मो. फिरोज रजा कुरैसी,  प्रभाकर प्रसाद आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-students-of-saraswati-vidya-mandir-sinidih-selected-for-isro/">धनबाद

: सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के 2 विद्याथिर्यों का इसरो के लिए चयन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp