Search

 
 
 

धनबाद : डीसी ने जामाडोबा वाटर प्लांट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

 
Jharia : धनबाद जिले में जल संकट को देखते हुए डीसी संदीप सिंह ने 17 अप्रैल की शाम झमाडा के जामाडोबा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने झमाडा व पीएचईडी के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इससे पहले डीसी ने एलएनटी की ओर से निर्मित पीएचईडी प्लांट(शहरी जलापूर्ति योजना) का जायजा लिया. इस प्लांट से तेतुलमारी तक जलापूर्ति की जाती है. वहीं, झमाडा के 12 एमजीडी व 9 एमजीडी प्लांट से झरिया व पुटकी क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है. यह लगभग 50 वर्ष पुराना प्लांट है जिसके सारे उपकरण जर्जर स्थिति में हैं. डीसी ने दामोदर नदी में लगाए गए इंटेक वॉल्व का भी जायजा लिया. उनके साथ नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, झमाडा एसडीओ पंकज झा व पीएचईडी के अधिकारी भी थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-celebrate-eid-with-peace-and-harmony-avoid-rumors/">धनबाद

: ईद शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं, अफवाहों से बचें [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही