Dhanbad : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने रविवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता (जेपीएससी) परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान वह डीएवी स्कूल कोयला नगर, बीएसएस गर्ल्स हाई स्कूल सहित कई केंद्रों पर गईं और परीक्षा हॉल में जाकर मुआयना किया. विधि व्यवस्था की जानकारी ली. साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम समेत अन्य स्थानों की जांच की. ज्ञात हो कि धनबाद जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद : डीसी ने जेपीएससी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Last Updated: Mar 17, 2024 12:00 AM (IST)